भारत में खेती का स्वरूप तेजी से बदल रहा है. परंपरागत धान और गेहूं की खेती छोड़कर किसान अब ऐसी फसलों की ओर बढ़ रहे हैं, जो कम समय में अधिक मुनाफा दे सकें. उत्तर प्रदेश के किसान भी इस बदलाव का हिस्सा बन रहे हैं और अब हरी सब्जियों, विशेषकर लौकी की खेती से लाखों की कमाई कर रहे हैं. बाराबंकी के किसान राजेश वर्मा की कहानी इसी बदलाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जिन्होंने पारंपरिक फसलों से हटकर लौकी की खेती को अपनाया और कम समय में बड़ी सफलता पाई.

