Sugarcane Crushing: गुलरिया चीनी मिल चार नवंबर से चालू होगी. बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड यूनिट गुलरिया चीनी मिल का पेराई सत्र चार नवंबर से चलने जा रहा है. मिल के महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गुलरिया चीनी मिल का 18वां पेराई सत्र 2024-25 चार नवंबर, सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसके लिए दो नवंबर को मिल के कांटों पर तौल शुरू कर दी जाएगी.

