Jhansi News : अदरख को जीआई टैग मिलने से बरुआसागर और आसपास के क्षेत्रों में काफी संख्या में किसानों को फायदा मिलेगा. इनकी संख्या को बढाने पर भी सरकार का जोर है. नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक भूपेश पाल ने बताया कि झांसी के एक एफपीओ के माध्यम से अदरख के जीआई टैग के लिए आवेदन किया गया है.

