Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

अमेठी में पिछले 24 घंटे से आतंक का पर्याय बने आवारा सांड को आखिरकार प्रशासन ने पकड़ ही लिया. आवारा सांड को पशु विभाग की गाड़ी से अलीपुर गौशाला में भिजवा दिया गया है. सांड को पकड़ने के लिए आज सुबह से पशु विभाग, वन विभाग, ग्राम विकास विभाग के अलावा बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी लगाए गए थे. देर शाम सभी ने आवारा सांड को पड़कर ग्रामीणों को राहत की सांस दिलाई. पूरा मामला गौरीगंज ब्लॉक क्षेत्र के मऊ गांव का है. मऊ गांव समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह का गांव भी है. गुरुवार सुबह से एक आवारा सांड ने पूरे गांव में आतंक मचा रखा था. देर शाम सांड के हमले में कई लोग घायल हो गए. एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत भी हो गई. चार घायलों का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.(रिपोर्टर : पप्पू पांडेय)

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *