Agra News: आगरा से एक अजब गजब मामला सामने आया है, जहां एक बच्चे ने अपने ही माता-पिता के लिए पुलिस बुलवा ली. दरअसल, लॉक न खुलने पर गलती से बच्चे ने इमरजेंसी कॉल कर दिया. कॉल रिसीव होते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने सतर्कता दिखाते हुए बच्चे से सवाल किया. लेकिन बच्चे ने यहां एक अजीब बयान देते हुए बताया कि “मम्मी-पापा ने मारा है.” यह सुनते ही पुलिस अलर्ट हो गई और तुरंत मौके पर पहुंच गई.
