Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर जिले के पलिया हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक अजगर को देख लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी. यह अजगर 15 फीट लंबा था. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना दिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

