Vegetable Farming Tips: बहराइच जिले के किसान पिछले कई सालों से सब्जियों की खेती कर रहे हैं, लेकिन खास बात यह है कि वे सब्जियों की खेती मचान विधि से करते हैं. इस विधि से उन्हें अच्छा मुनाफा होता है, जिसमें करेला, लौकी, सेम जैसी सब्जियां शामिल हैं. मचान विधि के तहत, खेत में बांस, सीमेंट या लोहे के खंभे से 5 से 7 फीट ऊंची मचान बनाई जाती है. जब सब्जी की बेल बढ़ने लगती है, तो इसे मचान पर चढ़ा दिया जाता है. (रिपोर्टः बिन्नू/ बहराइच)

