विवादित जमीन मामले को लेकर हुई मारपीट में घायल चाचा-भतीजे की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं गुस्साये परिजनों ने शवों के अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया था, लेकिन फिर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के समझाने बुझाने पर वे राजी हुए. इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिजनों को 5- 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं.

