Chhath Puja : छठ पूजा का महोत्सव शुरू हो गया है. इसे लेकर गोमती नदी के किनारे सीताकुंड घाट पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुल्तानपुर के स्वर्णकार समाज के लोग खासकर डाला छठ पर्व मनाते हैं. शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे चौक, मेजरगंज, ठठेरी बाजार, पंचरास्ता, दरियापुर, कृष्णा नगर, विवेकनगर और गभड़िया में भी परिवार बड़े उत्साह से इस पर्व को मनाते हैं.

