Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय को दूसरे कार्यकाल के लिए कुलपति बनाया गया. 105 साल पुराने लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए यह एक रिकार्ड है. उन्होंने अपने कार्यकाल में पोस्ट ग्रेजुएशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय भी बनाया.

