Barabanki News: वन विभाग ने बताया कि यह अजगर काफी पुराना था और आसपास के जंगल से गांव में आकर बबूल के पेड़ पर चढ़ रहा था. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, क्योंकि वे डर में थे कि अगर अजगर को बिना सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू नहीं किया गया तो गांव में कोई हादसा हो सकता था.

