हमारे खेतों में एक ऐसी आदत है, जो लंबे समय से चली आ रही है, पर आज ये मुद्दा बन चुकी है—वह है पराली जलाना. कई सालों से किसान खेतों में पराली जलाते आ रहे हैं, लेकिन अब इसकी वजह से प्रदूषण और मिट्टी की गुणवत्ता पर गहरा असर पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर विशेषज्ञों की चेतावनी है कि पराली जलाने से किसानों को ही नुकसान हो सकता है और इससे मिट्टी की उत्पादकता घट सकती है. आइए जानते हैं इस आदत से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को, जो किसान के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं.

