उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के विकासखंड वजीरगंज के एक किसान प्राकृतिक रूप से खेती कर लाखों रुपए कमा रहे हैं. यह किसान दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा के श्रोत बन गए हैं. वहीं, किसान ने बताया कि प्राकृतिक रूप से गन्ने की खेती कर तगड़ी कमाई कर सकते हैं. ऐसे में किसान अपने खेतों में हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट या केंचुआ खाद, फार्मयार्ड खाद कम्पोस्ट आदि प्रकार के खादों का प्रयोग प्राकृतिक खेती के लिए कर सकते हैं. (रिपोर्टः रजनीश / गोंडा)

