Bareilly News : आरपीएफ जवान सिविल ड्रेस में बरेली सिटी स्टेशन के पास में बने एक प्राचीन मंदिर में पहुंचे. उन्होंने बताया कि प्रशासन मंदिर को हटाएगा. इसी बात को लेकर जवानों और भक्तों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान प्रियांश शर्मा नामक युवक और आरपीएफ जवानों के बीच कहासुनी हुई. पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया.

