मेरठ से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित बढ़ला कैथवाड़ी का एक रहस्यमयी जंगल, जिसे महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है. ये जंगल न केवल अपनी अनोखी धार्मिक मान्यताओं के कारण प्रसिद्ध है, बल्कि इसके पेड़ों की सुरक्षा को लेकर यहां एक अटूट परंपरा भी है. मान्यता है कि इस जंगल की एक भी टहनी या पत्ता तोड़ने पर परिवार को संकट का सामना करना पड़ता है. 12 गांवों के लोग इस पवित्र जंगल की रक्षा में एकजुट हैं, जो इसे आस्था और रहस्य का अनोखा संगम बनाता है.

