Fertilizer from stubble: फसलों के अवशेष जलाने से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पराली प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है. कृषि उप निदेशक अशोक कुमार गौतम ने जानकारी दी कि पराली जलाने की निगरानी अब सैटेलाइट तकनीक से की जा रही है. यदि कोई किसान पराली जलाते हुए पाया गया तो उसे आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा. यह दंड 2,500 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक हो सकता है. रिपोर्ट- नीरज कुमार

