वृंदावन के यमुना के किनारे स्थित मंदिर में महालक्ष्मी जी तप अवस्था में आज भी बैठी हैं. यहां लक्ष्मी जी स्वयं भगवान श्री कृष्ण की तपस्या में लीन हैं. महालक्ष्मी तपस्थली के रूप में विख्यात बेलवन नामक इस स्थल पर दीपावली के दिन विशेष पूजा का महत्व है. दूर-दराज से हजारों लोग यहां आकर विधि-विधान से लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. मान्यता के अनुसार, यहां महालक्ष्मी भगवान श्री कृष्ण की मां के रूप में विराजमान हैं और श्री कृष्ण उनके बेटे के रूप में यहां उनके पास बैठे हुए हैं.

