Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

Lauki Farming Tips: धान की फसल की कटाई हो जाने के बाद खाली पड़े खेत में यदि किसान लौकी की खेती करते हैं, तो उन्हें कम समय में अधिक मुनाफा हो सकता है. नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह मे बोई जाने वाली यह फसल किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. नवंबर से दिसंबर के महीने में यदि लौकी की फसल बोई जाती है, तो वह लगभग फरवरी के महीने तक मंडी में पहुंचने के लिए तैयार हो जाती है. ऐसे में लौकी की फसल की बुवाई कर किसान कम समय में अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं एवं अपनी आय में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं. (रिपोर्टः शुभेंद्र/ आजमगढ़)

By

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *