Kitchen Garden Tips : भारत में इन दिनों किचन गार्डन का शौक तेजी से बढ़ रहा है. शहरों में लोग गमलों में फूल और सजावटी पौधे लगा रहे हैं. लेकिन कुछ समय बाद ये पौधे मुरझाने लगते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है पौधों को सही समय पर पोषक तत्व नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में आप घर पर ही 4 बेकार सामान से फ्री में बढ़िया खाद तैयार कर सकते हैं.

