Lakhimpur Mahotsav: यूपी के लखीमपुर खीरी में पहली बार ‘लखीमपुर महोत्सव 2024’ का आयोजन 5 जगह किया जा रहा है. डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसके लिए समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है. यह महोत्सव 25 से 28 नवंबर के मध्य आयोजित किया जाएगा.

