उत्तर प्रदेश गोंडा जिले के विकासखंड बभनजोत के ग्राम पंचायत मन्नीजोत के मजरा डिवलीडीह में अमेठी के आरिफ और सारस की दोस्ती जैसा मामला सामने आया है. यहां भी एक सारस पक्षी लोगों के उत्सुकता का केंद्र बना है. यह पक्षी गांव के लोगों के बीच ही रहता है, उन्हीं के साथ खाना खाता है और गांव में ही सोता भी है. सारस की ग्रामीणों से दोस्ती ऐसी है कि वह उनके बुलाने पर आवाज भी लगाता है. गांव वालों के डिमांड पर डांस भी करता है. हालांकि, दुर्घटना में अपना एक पंख खोने के बाद अब वह उड़ नहीं सकता. यह सारस पक्षी करीब दो साल से गांव वालों के साथ ही रह रहा है. (रिपोर्टः रजनीश/ गोंडा)

