अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के बयान से हड़कंप मच गया है. उन्होंने कहा है कि वक्फ बोर्ड के पास 9 लाख एकड़ जमीन है और हम सनातनियों के पास कुछ नहीं है. हम आज भी भूखे नंगे हैं कल भी भूखे नंगे थे इसलिए हमने सनातन बोर्ड की मांग की है. अब हमारे जो भी आध्यात्मिक और धार्मिक कार्य होंगे वह सनातन बोर्ड ही तय करेगा.

