UP Upchunav: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी. इससे पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर कहा गया है कि यह सुनिश्चित हो कि कोई पुलिसकर्मी मतदाता की पहचान पत्रों की जांच नहीं करेगा. साथ ही मुस्लिम महिलाओं की चेकिंग बुर्का उठाकर नहीं की जाएगी.

