Kanpur News: अगर आप भी वंदे भारत ट्रेन में अपनों को बैठाने जा रहे हैं तो इस खबर को पढ़ लें. कानपुर में एक पिता अपने बेटे को बैठाने के लिए वंदे भारत ट्रेन में चढ़ा, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से उसे दिल्ली तक का सफर करना पड़ा. साथ ही बिना टिकट होने की वजह से 2870 रुपए जुर्माना भी देना पड़ा.

