Moradabad News: देश में महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और रेप जैसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं. इस तरह की कई घटनाएं लोग इधर-उधर से दबाव डालकर अपने स्तर पर ही निपटा लेते हैं. ऐसे में महिलाओं के साथ होने वाले कई अपराध तो पुलिस के पास दर्ज भी नहीं होते. इन घटनाओं से आहत होकर कुछ लड़कियां तो आत्महत्या तक कर लेती है. मुरादाबाद की दो छात्राओं ने छेड़छाड़ की इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए और मनचलों को सबक सिखाने के लिए एक ऐसा खास यंत्र तैयार किया है. उनका यह यंत्र छेड़छाड़ करने वालों को करंट का झटका देता है. इससे वह अपनी घिनौनी करतूत में कामयाब नहीं हो पाएंगे.

