Lemon Cultivation: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज विकासखंड के ग्राम सभा हरिहरपुर के किसान सुशील निषाद नींबू की खेती से अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं. पहले वह पारंपरिक खेती जैसे धान और गेहूं लगाते थे, लेकिन हिमाचल प्रदेश में नौकरी के दौरान उन्हें नींबू की खेती का विचार आया और उन्होंने अपनी जमीन पर इसे आजमाने का निर्णय लिया. जिससे आज वह कम लागत में बंपर मुनाफा कमा रहे हैं.

