कुंदरकी चुनाव रिजल्ट 2024 लाइव: मुरादाबाद की कुंदरकी सीट इस बार हॉट सीट बनी हुई है. इस सीट पर 60% से अधिक मुस्लिम मतदाता है. इस सीट पर भाजपा ने दो बार चुनाव हार चुके रामवीर पर दांव खेला है. जबकि सपा ने मोहम्मद रिजवान को टिकट दिया है. बीजेपी 31 साल से यह सीट जीत नहीं पाई है.

