उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट के नतीजे चौंका रहे हैं. इस मुस्लिम बहुल सीट में भाजपा के रामवीर ठाकर प्रचंड जीत की ओर हैं. वे करीब एक लाख वोटों से आगे चल रहे हैं. यह सबके लिए हैरानी की बात है कि आखिर एक मुस्लिम बहुल इलाके से एक मात्र गैर मुस्लिम उम्मीदवार कैसे जीत हासिल कर रहा है. यह गणित सीधा ना सही लेकिन साफ जरूर दिख रहा है.

