Schemes for Cattle Farmers: कन्नौज में पशुपालन करने वाले किसान व बेरोजगार लोगों के लिए बहुत लाभकारी तीन योजनाएं आई हैं. इन योजनाओं में लाभार्थियों को 50% तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा. जिससे वह अपनी आय को बढ़ा सकते हैं. पहली योजना स्वदेशी गौ संवर्धन योजना, दूसरी नंदनी कृषक योजना और तीसरी पशुपालक प्रोत्साहन योजना. इन तीनों योजनाओं से पशुपालन करने वाले लोगो को रोजगार मिलेगा. जिससे उनका आर्थिक विकास होगा और दुग्ध का उत्पादन बढेगा.

