हल्दी वाले दूध को गोल्डन मिल्क के नाम से भी जाना जाता है. आयुर्वेद में हल्दी को प्राचीन और शक्तिशाली औषधि के रूप में माना जाता है. हल्दी दूध में कुछ विशेष तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुंचाते हैं. हल्दी में क्यूकुर्मिन नाम का तत्व पाया जो सूजन को कम करने, इम्युनिटी बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है.

