मुरादाबाद में कोतवाली कटघर क्षेत्र के हनुमान मूर्ति की तिराहे के पास नशे में झूमते एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जनाब लड़खड़ाते हुए खड़े हुए लेकिन गिर गए. गनीमत रही कि उनके सिर में कोई चीज नहीं टकराई. मदहोश राजेंद्र नाम के इन पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नशे में धुत पुलिसकर्मी खाकी को नहीं बल्कि पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर रहे हैं . खाकी वर्दी जमीन पर पड़ी है. पुलिसकर्मी की हरकत पूरे मुरादाबाद पुलिस विभाग को शर्मसार कर रही है.

