आजकल की व्यस्त जीवनशैली, अत्यधिक समय मोबाइल के स्क्रीन पर बिताने और गलत खानपान के कारण बहुत से लोग आंखों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं. समय से पहले आंखों की रोशनी का कमजोर होना, आंखों में जलन, धुंधलापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं अब आम हो गई हैं. इन सब कारणों से आंखों की सेहत पर गहरा असर पड़ता है, जो दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.

