Singer Diljit: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिलजीत के कंसर्ट में युवाओं में खासा उत्साह था. इस दौरान इकाना प्रशासन की ओर से घोर लापरवाही सामने आई है. इस कंसर्ट का टिकट 20000 रुपए तक बिका था. वहीं, जगह-जगह गंदगी की वजह से नगर निगम ने इकाना प्रशासन पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.

