Pilibhit News : शाहगढ़ क्षेत्र में स्थित दशकों पुराने राजा वेणु के किले को ऐतिहासिक धरोहर में दर्ज कराने के प्रयास तेज हो गए है. पुरातात्विक महत्व वाले इस टीले की ज़मीन पर लोग खेती कर रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि पीलीभीत के शाहगढ़ इलाके में महाभारत काल के समकालीन शासक राजा वेणु का किला हुआ करता था.

