Wilt Disease In Pea Crop : मटर की खेती किसानों के लिए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का बेहतरीन जरिया है लेकिन इसके साथ आने वाली बीमारियां फसल को बर्बाद कर सकती हैं. खासकर उकठा रोग, जो मटर की जड़ों को प्रभावित करके पौधों को मुरझा देता है. अगर सही समय पर इसका प्रबंधन न किया जाए, तो पूरी फसल नष्ट हो सकती है.

