दुनिया के सेवन वंडर्स में शुमार और प्यार की सबसे खूबसूरत निशानी समझे जाने वाले ताजमहल के शहर में अचानक 1700 मकानों में दरारें आ गई हैं. यहां हजारों लोगों की जान सांसत में है और लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर क्या करें? यहां के लोगों को डर और घबराहट के बीच उम्मीद की कोई रोशनी नजर नहीं आ रही है. उनका कहना है कि हर स्तर पर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हमारी समस्या का कोई समाधान नहीं मिला है. आइए जानते हैं क्या है मामला.

