Mirzapur Famous Chaat: यूपी के मिर्जापुर में चाट की एक अनोखी दुकान लगती है. राजन चाट नाम से मशहूर यह दुकान शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक खुली रहती है. यहां देर रात तक भी स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है. दुकानदार ने बताया कि वह प्रतिदिन 3000 रुपए का मुनाफा कमा लेते हैं.

