नंदगांव ढाबा में प्रवेश करते ही आपको एक अमृत कुंड दिखाई देगा. इस कुंड में कई तरह के औषधीय पौधे लगाए गए हैं, जो लोगों की सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं. कुंड में सात नदियों का पानी डाला गया है. इसके अलावा ढाबे के अंदर बच्चों के खेलने के लिए कई तरह के झूले हैं.

