Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

Jewar News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए शानदार कनेक्टिंग रोड़ का निर्माण किया जाएगा। जिसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली यह 8 किलोमीटर लंबी सड़क 30 मीटर चौड़ी तैयार होगी। जिसमें करीब 178 करोड़ रुपये की लागत आना तय की गई है। हालांकि इसका पूरा खर्च यमुना प्राधिकरण द्वारा उठाया जाएगा।

बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)  ने इस सड़क के कैरिज-वे की चौड़ाई को पहले प्रस्तावित 14 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर कर दिया है। ताकी सभी प्रकार के वाहनों की एयरपोर्ट से एक्सप्रेसवे तक सुगम आवाजाही तय की जा सके। पहले यह सड़क यमुना प्राधिकरण की तरफ से 64 करोड़ रुपये की लागत में बननी थी। लेकिन अब इस रोड की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य NHAI को सौंपा गया है।

इस रोड के निर्माण हो जाने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे और एयर कार्गो टर्मिनल के बीच सीधी कनेक्टिविटी बन जाएगी। भारी वाहन, कार्गो ट्रक और यात्री वाहनों की आवाजाही में भी आसानी होगी। यह परियोजना क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। इससे स्थानीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा, ‘एयरपोर्ट से उत्तर पूर्वी दिशा में अभी कोई सीधा मार्ग उपलब्ध नहीं है। नई सड़क का निर्माण इस कमी को पूरा करेगा और इसे क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बनाया जाएगा। इससे पहले सेक्टर-29 से 75 मीटर चौड़ा मार्ग तैयार किया जाना था। भूमि अधिग्रहण और किसानों से जुड़ी समस्या के कारण इस प्रॉजेक्ट में देरी हो रही थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *