यूपी का इटावा जिला मोटे अनाज की खेती का हब बनते जा रहा है. यहां 45 हजार हेक्टेयर में सिर्फ बाजरे की खेती हो रही है. कावेरी सुपर बॉस बाजरा के अलावा पायोनियर एम 86 तथा धान्या एमपी 7752 हाइब्रिड प्रजातियां 90 दिनों में तैयार हो जाती है और प्रति हेक्टेयर 25 से 28 क्विंटल तक उत्पादन होता है. वहीं बाजारा के बीज पर सरकार फीसदी अनुदान भी दे रही है.

