इस ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के हर जिले से जुड़े हुए प्रसिद्ध उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी का अवसर मिलेगा. यहां राज्य के लघु उद्योगों, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा. कांच का काम, पीतल की वस्तुएं, चिकनकारी, बनारसी साड़ी जैसे प्रसिद्ध उत्पाद यहां आकर्षण का केंद्र होंगे, जिससे खरीददारों को अपनी पसंद के उत्पाद खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

