युवा किसान रमन कुमार ने बताया कि तीन साल से तीन बीघा में गेंदा फूल की खेती कर रहे है. एक फसल से डेढ़ से दो लाख की कमाई हो जाती है. वहीं एक बीघा में 12 हजार तक खर्च हो जाता है. गेंदा के पौधे में 55 से 60 दिनों में ही फसल शुरू हो जाता है. इसमें लगातार दो से तीन महीने तक फलन होते रहता है.
