Rampur Raza Library: यूपी के रामपुर की रजा लाइब्रेरी एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जाती है. यहां कई भाषाओं की 30 हजार से अधिका पुस्तकें हैं. इस लाइब्रेरी के 250 साल पूरे होने पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शामिल होंगी.

