Iran-Israel War: इजराइल से वीडियो कॉल के माध्यम से अखिलेश, रंजीत और जितेंद्र समेत अन्य लोगों ने बताया कि काम करते-करते अचानक से सायरन बजने लग जाता है और मोबाइल फोन पर अलर्ट का मैसेज आ जाता है. अलर्ट मिलते ही आस-पास बने बंकर के अंदर जाकर अपनी जान बचाते हैं. हालांकि डर भी लगता है. वहीं परिजन वीडियो कॉल के जरिए हालात की जानकारी लेते रहते हैं.
