Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां एक तहसीलदार की विदाई पार्टी चल रही थी. इसमें तमाम इंतजाम के साथ ही बार बालाओं ने भी ठुमके लगाए. इस दौरान तीन लोग भी उनके साथ जमकर नाचे. वीडियो देखते ही कलेक्टर भड़क गए. इसके तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

