Kaushambi News: कौशांबी में राम कथा के दौरान भागवत गीता फाड़ने का मामला सामने आया है. यहां हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया है उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों ने गीता फाड़ दी और राम कथा स्थल पर हुई इस घटना पर पुलिस ने मौन साध लिया है. कथा वाचक प्रवीण कृष्ण दीक्षित ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे राम कथा का पाठ नहीं करेंगे.

