Jaggery Making Process: पहले के जमाने में बैलों से चलने वाले पत्थर के कोल्हू के बाद लकड़ी के कोल्हू में रस तो निकलता था लेकिन ज्यादा रस उसके खोई में ही रह जाता था. आज के दौर में मशीन से चलने वाले क्रेशर आ गए हैं, जो गुड़ बनाने के लिए काफी बेहतर है. गन्ने की खेती करने वाले किसान क्रेशर का उपयोग करके गुड़ बनाए तो न केवल मात्रा में बढ़ोतरी होगी, बल्कि गुणवत्ता भी अच्छी होगी.

