Kanpur Bunty Babli: 50 साल से अधिक उम्र के लोग, जो खुद को जवान दिखाना चाहते थे, बंटी-बबली का मुख्य टारगेट थे. दंपति उन्हें बताते थे कि 70 साल के बुजुर्ग भी इस थेरेपी से जवान दिख सकते हैं. उन्होंने इसके लिए ₹6000 से लेकर ₹90,000 तक के विभिन्न पैकेज बनाए थे. शुरुआत में उन्होंने अपने परिचितों से ठगी शुरू की और धीरे-धीरे अपने नेटवर्क का विस्तार किया.

