नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नगर निगम ने 3.43 करोड़ रुपये की लागत से सोलर हाई मास्ट और सोलर लाइट्स लगाने के लिए योजना तैयार किया है. इस योजना के तहत गोरखपुर के 70 पुराने वार्डों के दो-दो प्रमुख स्थानों पर सोलर हाई मास्ट और 15-15 जगहों पर सोलर लाइट्स लगाने की योजना है. सोलर लाइट्स की वजह से बिजली की खपत में भी कमी आएगी.

