बिसरा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति देखने से स्पष्ट नहीं होता कि यह बाढ़ प्रभावित इलाका है. इसके बाद भी हर साल यहां बाढ़ का पानी घुस आता है. ग्रामीणों का आरोप है कि डिहवा से बिसरा तक बने रेगुलेटर की खराब स्थिति ही इस आपदा की मुख्य वजह है. सरयू नदी में पानी बढ़ने पर यह रेगुलेटर ठीक से बंद नहीं हो पाता, जिससे पानी बिसरा के निचले इलाकों में जमा होने लगता है.
